गरियाबंद में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई--- अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली जब्त

  गरियाबंद में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई--- अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली जब्त



सरगी नाला क्षेत्र में खनिज विभाग की दबिश, फिंगेश्वर थाना की अभिरक्षा में रखे गए वाहन


गरियाबंद

 कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने फिंगेश्वर क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।


जानकारी के मुताबिक, खनिज अधिकारी अर्चना ठाकुर और इंस्पेक्टर कोमल ध्रुव की टीम ने सरगी नाला, ग्राम तर्रीघाट–सीरीखुर्द सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। वहीं खूंटेरी क्षेत्र से भी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन करते पाए गए। सभी वाहनों को जब्त कर फिंगेश्वर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।


कार्रवाई के बाद विभागीय टीम ने ग्राम लोहरसी, सहसपुर, कुंडल और रवेली पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में सरगी नाला क्षेत्र का मौका निरीक्षण भी किया। जांच के दौरान मौके पर किसी प्रकार का अवैध रेत उत्खनन या परिवहन कार्य संचालित नहीं पाया गया।


खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Recent in Technology